ब्रेकिंग
दरभंगा में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦दरभंगा में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर

Bihar Crime News: बिहार में जहरीली शराब से मौत के बीच पुलिस का एक्शन, इंडो-नेपाल सीमा पर गोदाम से हजारों लीटर कच्चा स्प्रिट जब्त; पांच अरेस्ट

MOTIHARI: बिहार में जहरीली शराब से हुए मौतों के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और लगातार शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। इसी दौरान मोतिहारी पुलिस ने शराब कारोबार को ल

Bihar Crime News: बिहार में जहरीली शराब से मौत के बीच पुलिस का एक्शन, इंडो-नेपाल सीमा पर गोदाम से हजारों लीटर कच्चा स्प्रिट जब्त; पांच अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में जहरीली शराब से हुए मौतों के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और लगातार शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। इसी दौरान मोतिहारी पुलिस ने शराब कारोबार को लेकर भारत नेपाल सीमास्थित रक्सौल में बड़ी छापेमारी की है।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक ट्रासपोर्ट गोदाम से हजरो लीटर कच्चा स्प्रिट जब्त किया है। साथ ही इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मोतिहारीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया था। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रासपोर्ट गोदाम में छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान तीन हजार लीटर स्प्रिट जब्त किया गया है। इस मामले  में ट्रांसपोर्ट कंपनी के पांच कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में अवधेश कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार, शिवजी सिंह और मुकेश कुमार शामिल हैं। 


एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में बहुत ऐसे ट्रांसपोर्टर है जो केमिकल के नाम पर लाइसेंस बनवाया है और अवैध तरीके से स्प्रिट का काम करतं हैं। पुलिस अब पूरे जिले के ट्रांसपोर्ट का लिस्ट तैयार कर जांच करेगी। इस मामले में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ट्रासपोर्ट में इतनी बड़ी मात्रा में स्प्रिट कहां से आया है और कहां सप्लाई दिया जाना था।

रिपोर्ट- सोहराब आलम