ब्रेकिंग
Bihar News: शीतकालीन सत्र से पहले CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 28-29 नवंबर को DM-SP समेत सभी बड़े अधिकारियों से लेंगे कामकाज का हिसाब...✦फ्लैट की रजिस्ट्री के बाद भी नहीं बचेगा बिल्डर... धोखाधड़ी की तो 9% ब्याज के साथ लौटाने होंगे पूरे पैसे✦जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में की देरी तो भरना होगा जुर्माना... 1 अक्टूबर से लागू हुए नए नियम✦Bihar News : बिहार विधानसभा सचिवालय में आज तीन अहम बैठकें, दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुआ बैठकों का दौर, शाम 4 बजे जुटेंगे दलीय नेता✦Bihar News : एक ही जिले में दो बड़े अधिकारियों पर सरकार का हंटर! भ्रष्ट महिला SDO और ADM एकसाथ सस्पेंड, करोड़ों की संपत्ति का आरोप...✦Bihar News: शीतकालीन सत्र से पहले CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 28-29 नवंबर को DM-SP समेत सभी बड़े अधिकारियों से लेंगे कामकाज का हिसाब...✦फ्लैट की रजिस्ट्री के बाद भी नहीं बचेगा बिल्डर... धोखाधड़ी की तो 9% ब्याज के साथ लौटाने होंगे पूरे पैसे✦जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में की देरी तो भरना होगा जुर्माना... 1 अक्टूबर से लागू हुए नए नियम✦Bihar News : बिहार विधानसभा सचिवालय में आज तीन अहम बैठकें, दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुआ बैठकों का दौर, शाम 4 बजे जुटेंगे दलीय नेता✦Bihar News : एक ही जिले में दो बड़े अधिकारियों पर सरकार का हंटर! भ्रष्ट महिला SDO और ADM एकसाथ सस्पेंड, करोड़ों की संपत्ति का आरोप...

Bihar Crime News: मातम में बदली शादी की खुशियां, बहन की डोली उठने से पहले भाई की मौत; बारात आने से पहले बदमाशों ने चाकू से गोद डाला

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक शादी की खुशियां देखते दी देखते मातम में बदल गईं। बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठ गई। बेखौफ बदमाशों ने चाकू गोदकर युवक को मौत के घाट

Bihar Crime News: मातम में बदली शादी की खुशियां, बहन की डोली उठने से पहले भाई की मौत; बारात आने से पहले बदमाशों ने चाकू से गोद डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक शादी की खुशियां देखते दी देखते मातम में बदल गईं। बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठ गई। बेखौफ बदमाशों ने चाकू गोदकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना नौतन के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खलवा गहिरी की है।


मृतक की पहचान अब्दुल खालिद 21 वर्ष के रुप में हुई हैं। गांव के ही एक युवक पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, गांव में एक युवक ने अब्दुल खालिद को चाकू मारकर लहुलुहान कर दिया। परिजन घायल युवक को इलाज के लिए गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


बताया जा रहा है कि मृतक की बहन की शादी आज ही होनी थी। घर में शादी की सभी तैयारियां हो गई थी। शादी धूमधाम से हो सभी कोई इसकी तैयारी में जुटे हुए थे, तभी इस घटना को सुनकर शादी की खुशहाली मातम में बदल गई। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेज कर आगे की करवाई में जुट गई है। फिलहाल वारदात क पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार