ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

बिहार: कोर्ट में तारीख पर गए युवक की गला रेतकर हत्या, पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंका

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर खैरा थाना और गरही थाना

बिहार: कोर्ट में तारीख पर गए युवक की गला रेतकर हत्या, पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर खैरा थाना और गरही थाना की पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन की। घटना गरही थाना क्षेत्र के हरखाड़ पंचायत के काला रोड गिरिवर पहाड़ी के रास्ते के पास की है।


मृतक युवक की पहचान विनोद साह 25 वर्षीय बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 6 दिसंबर को राहुल कोर्ट में एक केस की तारीख पर आया था। कोर्ट में पेश होने के बाद उसने अपने वकील से मिलकर जमुई स्टेशन पहुंचने की जानकारी दी थी। फिर उसने अपने मौसा को फोन पर जानकारी दी कि लेट हो गया है ऐसे में वह खगड़िया नहीं आ रहा है और अपने घर बालू घाट सुल्तानगंज जा रहा है। इसके बाद राहुल का मोबाइल ऑफ हो गया, जो पूरी रात मोबाइल बंद रहा।


मृतक युवक मौसा के घर खगड़िया में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। मोबाइल बंद होने के बाद परिजनों को तरह तरह की शंका होने लगी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एफआईआर दर्ज होने के बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर बताया गया कि उसका मोबाइल खैरा थाना क्षेत्र में है। इसकी जानकारी जमुई थाना को दी गई और शनिवार की सुबह रोहित के हत्या की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। परिजनों ने पुरानी दुश्मनी को लेकर हत्या की आशंका जताई है और जमुई के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।  

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता