ब्रेकिंग
बिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समां

बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़ा का खुलासा, हाईटेक उपकरणों के साथ 5 शातिर अरेस्ट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा की कोशिश को नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आगामी एक अक्टूबर को होनी वाली बिहार पुलिस सि

बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़ा का खुलासा, हाईटेक उपकरणों के साथ 5 शातिर अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा की कोशिश को नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आगामी एक अक्टूबर को होनी वाली बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा और सेटिंग करने की योजना बना रहे 5 शातिर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हाईटेक उपकरणों को जब्त किया है। 


दरअसल, एसपी योगेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि छौड़ाही थाना क्षेत्र के एकंबा डीही गांव में सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा कराने को लेकर सुनील कुमार नामक शख्स तैयारी कर रहा है। प्राप्त सूचना पर मझौल डीएसपी श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुनील कुमार, गुलशन कुमार, रामबाबु कुमार, अभय कुमार और बिट्टु कुमार कुमार को गिरफ्तार किया। 


पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से 1 लाख 85 हजार कैश, 33 पीस वॉकी-टॉकी, 33 पीस वॉकी टॉकी का डिवाइस, 16 ब्लूटूथ, एक पेनड्राइव, 6 मोबाइल, केन्द्रीय चयन परिषद सिपाही बिहार पटना द्वारा जारी 136 प्रवेश पत्र, इंडियन फिजिकल एकेडमी शेखाटोला, एकम्बा का भरा हुआ फार्म- 73 पीस एवं खाली फार्म-03 पीस बरामद किया गया। 


एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सुनील कुमार अकादमी के नाम पर छात्रों से 2 से 4 लख रुपए लेकर भर्ती परीक्षा में पास करवाने का झांसा देता था, इसकी वह तैयारी कर रहा था। सुनील कुमार को पटना के प्रमोद कुमार नामक व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मुहैया करता था। सुनील कुमार के पास से बरामद 136 एडमिट कार्ड की पहचान की जा रही है और इन सब छात्रों की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया गया है अगर यह छात्र परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आते हैं तो इसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। 



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता