ब्रेकिंग
पटना में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, इन क्षेत्रों में इतने घंटे बाधित रहेगी बिजली सप्लाई; जानें अपने इलाके का हालबिहार में बारिश का डबल अटैक! 12 जिलों में भारी बारिश, 20 में वज्रपात का अलर्ट; जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमपटना में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, इन क्षेत्रों में इतने घंटे बाधित रहेगी बिजली सप्लाई; जानें अपने इलाके का हालबिहार में बारिश का डबल अटैक! 12 जिलों में भारी बारिश, 20 में वज्रपात का अलर्ट; जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायम

बिहार : कॉलेज से पढ़ाई कर घर लौट रहा था पॉलिटेक्निक का छात्र, बीच रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान

SIWAN : खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पॉलिटेक्निक के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना से गुस्साए लोगों ने सीवान-सिसवन मार्ग को घंटो जाम कर दिया। मृतक छात्

बिहार : कॉलेज से पढ़ाई कर घर लौट रहा था पॉलिटेक्निक का छात्र, बीच रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पॉलिटेक्निक के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना से गुस्साए लोगों ने सीवान-सिसवन मार्ग को घंटो जाम कर दिया। मृतक छात्र पढाई करने के बाद अपने घर लौट रहा था इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने जरती माई स्थान के पास उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक छात्र की पहचान चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी खुर्शीद अली के 20 वर्षीय बेटे सन्नी अली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सन्नी शुक्रवार को बावनडीह स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए गया था। सुबह 11 बजे सन्नी पढाई के बाद वापस अपने घर चैनपुर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।