ब्रेकिंग
70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्य70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्य

बिहार: चुनावी रंजिश में जदयू नेता की हुई हत्या, पहले से घात लगाए बदमाशों ने मारी गोली

NALANDA: इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है. सीएम के गृह जिले नालंदा में जेडियू के पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की सनसनीखेज घटना घटी है. मृतक जदयू के पंचायत अध्यक्ष च

बिहार: चुनावी रंजिश में जदयू नेता की हुई हत्या, पहले से घात लगाए बदमाशों ने मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA: इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है. सीएम के गृह जिले नालंदा में जेडियू के पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की सनसनीखेज घटना घटी है. मृतक जदयू के पंचायत अध्यक्ष चंदौरा निवासी शैलेन्द्र कुमार उर्फ मानो के रूप में की गई. 


बताया जा रहा है कि छबीलापुर थाना इलाके के चांदोरा निवासी 40 वर्षीय शैलेंद्र कुमार उर्फ मनो देर शाम अपने घर लौट रहे थे. उसी दौरान सिलावत थाना इलाके के हलिमपुर चौक के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों में उन्हें गोली मार दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना से मृतक की बाइक को बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. 


सिलाव थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मृतक बाइक से अपने घर जा रहे थे. जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. घटनास्थल से मृतक की बाइक गिरी हुई मिली. सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले वहां पहुंचे. इस घटना से पूरा इलाका खौफ में है.


बता दें मृतक की पत्नी इस हत्या के पीछे  की वजह चुनावी रंजिश की बात कह रही है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछ-ताछ शुरू कर दी है. मृतक राजगीर प्रखंड के पथरौरा पंचायत के जेडीयू अध्यक्ष थे. वहीं इससे पहले शैलेन्द्र कुमार उर्फ मानो के भतीजा मंटू कुमार की अपराधियों ने 14 अप्रैल 2021 को दिनहदाड़े पीट-पीट कर हत्या कर दी थी.  


जहां अभी तक मृतक के भतीजे हत्याकांड के कुछ अभियुक्त अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं. बचे हुए अभियुक्तों के घर की कुर्की भी की गयी थी. इसके बाद अचानक हुई इस घटना से पूरा गांव डरा हुआ है. अभी पहले के मर्डर को लोग भूल भी नहीं पाये थे कि अचानक से दोबारा उस परिवार के मुखिया को भी अपराधियों ने निशाना बना लिया.


वहीं मृतक की पत्नी रेखा देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.  मृतक के भाई महेश प्रसाद चुनावी रंजिश में हत्या की बात बता रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनका भाई बाइक से मोटर बनाने सिलाव बाजार आए थे. पहले भी बदमाशों ने अंजाम भुगतने का धमकी दी थी. 



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DIPAK

FirstBihar संवाददाता