ब्रेकिंग
दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर

बिहार: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, SHO समेत 6 से अधिक जवान घायल

SHEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में थानेदार समेत 6 से अधिक जवान घायल हो गए हैं। जवाबी का

बिहार: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, SHO समेत 6 से अधिक जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में थानेदार समेत 6 से अधिक जवान घायल हो गए हैं। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। घटना पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां उत्तरी वार्ड संख्या 6 की है।


बताया जा रहा है कि पुरनहिया थाने की पुलिस को शराब बनाने और उसके भंडारण की जानकारी मिली थी। इस सूचना के बाद पुलिस एक्शन में आई और देर रात सिविल ड्रेस में पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंच गई। देर रात सिविल ड्रेस में पुलिस को घर में देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस टीम को घेरकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुरनहिया थानाध्यक्ष समेत पुलिस टीम में शामिल जवानों के साथ जमकर मारपीट की।


इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और गांव की घेराबंदी कर उपद्रवियों पर जमकर लाठियां चटकाई। इस दौरान पुलिस ने एक दर्ज से अधिक हमलावरों को हिरासत में लिया है। उधर, ग्रामीणों की पिटाई से थानेदार समेत अन्य घायल जवानों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है और पुलिस के डर से कई लोग गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।