ब्रेकिंग
बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहततेज प्रताप यादव ने पीए मोतीलाल यादव को पार्टी से निकाला, राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को किया भंगमिनिस्टर को ईमानदार होना पड़ेगा...तभी भ्रष्टाचार पर प्रहार होगा, राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल के बयान पर शुरू हुई चर्चा- इनके पूर्व वाले तमाम मंत्री ईमानदार नहीं थे ?पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहततेज प्रताप यादव ने पीए मोतीलाल यादव को पार्टी से निकाला, राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को किया भंगमिनिस्टर को ईमानदार होना पड़ेगा...तभी भ्रष्टाचार पर प्रहार होगा, राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल के बयान पर शुरू हुई चर्चा- इनके पूर्व वाले तमाम मंत्री ईमानदार नहीं थे ?पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवाल

बिहार: छापेमारी करने जा रही पुलिस की गाड़ी से ऑटो की भिड़ंत, हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां उत्पाद पुलिस की बोलेरो गाड़ी और सीएनजी ऑटो के बीच भीषण टक्कर कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घ

बिहार: छापेमारी करने जा रही पुलिस की गाड़ी से ऑटो की भिड़ंत, हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां उत्पाद पुलिस की बोलेरो गाड़ी और सीएनजी ऑटो के बीच भीषण टक्कर कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि वैन पर सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर ढाला के पास की है। 


बताया जा रहा है कि उत्पाद थाना की पुलिस छापेमारी करने जा रही थी, तभी सामने से आ रही ऑटो से भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो पर सवार पनसल्ला गांव निवासी चालक मनीष कुमार और कर्मी चुनचुन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। उत्पाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल दो युवकों की जांच की तो शराब की पुष्टि की हुई है।


हादसे में घायल एक युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। उत्पाद अधीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि पुलिस टीम छापेमारी करने बलिया जा रही थी, इसी दौरान हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर नशे की हालत में पाए जाएंगे तो जो सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता