ब्रेकिंग
विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़ Bihar News: भाजपा ने MLC देवेश कुमार से इस्तीफा दिलवाया था, अब सम्राट सरकार ने दी नई जिम्मेदारी,जानें...Bihar News: सम्राट सरकार ने तीन नेताओं को राज्य बीस सूत्री कमेटी का मेंबर बनाया, नीतीश कुमार के पूर्व बॉडीगार्ड को नागरिक परिषद में मिली जगह...नेपाल की बाढ़ के साथ बहकर बिहार पहुंचीं मछलियां, खाने से बढ़ सकती है परेशानी; बिहार सरकार ने जारी की एडवाइजरीबिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 1655 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क, 285 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारीविवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़ Bihar News: भाजपा ने MLC देवेश कुमार से इस्तीफा दिलवाया था, अब सम्राट सरकार ने दी नई जिम्मेदारी,जानें...Bihar News: सम्राट सरकार ने तीन नेताओं को राज्य बीस सूत्री कमेटी का मेंबर बनाया, नीतीश कुमार के पूर्व बॉडीगार्ड को नागरिक परिषद में मिली जगह...नेपाल की बाढ़ के साथ बहकर बिहार पहुंचीं मछलियां, खाने से बढ़ सकती है परेशानी; बिहार सरकार ने जारी की एडवाइजरीबिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 1655 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क, 285 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारी

बिहार : छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, ग्रामीणों ने धंधेबाज को छुड़ाया

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गिरफ्तार धंधेबाज को उसके समर

बिहार : छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, ग्रामीणों ने धंधेबाज को छुड़ाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गिरफ्तार धंधेबाज को उसके समर्थकों ने छुड़ा लिया। अवैध धंधेबाजों के हमले में विभाग के कई सिपाही और अधिकारी घायल हो गए। घायलों में कई महिला सिपाही भी शामिल हैं। अवैध कारोबारियों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।


दरअसल, उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि दामोदरपुर गांव में शराब का कारोबार किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम दलबल के साथ दामोदरपुर गांव पहुंची। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 78 वर्षीय जामुन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही टीम उसे लेकर जाने लगी, उसके सैकड़ों समर्थकों ने उत्पाद विभाग की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया।


गांव की महिलाएं एवं पुरुष गिरफ्तार धंधेबाज जामुन चौधरी को छोड़ने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों के दबाव के बावजूद जब उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार धंधेबाज को छोड़ने से मना कर दिया तो जामुन चौधरी के समर्थकों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गिरफ्तार धंधेबाज को उत्पाद विभाग की गिरफ्त से छुड़ा लिया और उत्पाद विभाग की गाड़ी को बूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम को वहां से खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।