ब्रेकिंग
‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज

बिहार: छापेमारी करने गई खनन विभाग की टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

SASARAM: बड़ी खबर रोहतास के सासाराम से आ रही है, जहां छापेमारी करने गई खनन विभाग की टीम पर बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में खनन इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए है

बिहार: छापेमारी करने गई खनन विभाग की टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बड़ी खबर रोहतास के सासाराम से आ रही है, जहां छापेमारी करने गई खनन विभाग की टीम पर बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में खनन इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।


दरअसल, शुक्रवार की रात छापेमारी करने गई खनन विभाग की टीम पर बदमाशों ने चियावनपुर गांव के पास एनएच 2 पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में टीम में शामिल खनन इंस्पेक्टर संजीव रंजन  समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं।इंस्पेक्टर समेत सभी जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। 


बता दें कि बिहार में अवैध खनन से जुड़े माफिया बेखौफ हो गए हैं और खनन विभाग की टीम को अपना निशाना बना रहे हैं। पिछले दिनों पटना के बिहटा में महिला खनन अधिकारी पर बालू माफिया ने हमला बोल दिया था और महिला अधिकारी को दौड़ा दौड़ाकर पीटा था।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता