ब्रेकिंग
NEET-UG पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फिर रिमांड पर, EOU ने की गहन पूछताछअयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को सौंपी गई कमानभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप, तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना... अब खुद तोड़ रहे लोगबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 27 एजेंडों पर लगी मुहरMLC चुनाव में इतनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा जन सुराज, प्रशांत किशोर ने किया ऐलानNEET-UG पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फिर रिमांड पर, EOU ने की गहन पूछताछअयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को सौंपी गई कमानभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप, तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना... अब खुद तोड़ रहे लोगबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 27 एजेंडों पर लगी मुहरMLC चुनाव में इतनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा जन सुराज, प्रशांत किशोर ने किया ऐलान

बिहार: चलती ट्रेन में लूट की बड़ी वारदात, स्वर्ण कारोबारी से एक करोड़ के सोना की लूट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर के नवगछिया से आ रही है, जहां बदमाशों ने चलती ट्रेन में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने ट्रेन की एसी बोगी में सफर कर रहे स्व

बिहार: चलती ट्रेन में लूट की बड़ी वारदात, स्वर्ण कारोबारी से एक करोड़ के सोना की लूट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर के नवगछिया से आ रही है, जहां बदमाशों ने चलती ट्रेन में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने ट्रेन की एसी बोगी में सफर कर रहे स्वर्ण कारोबारी से करीब एक करोड़ रुपए का सोना लूट लिया और मौके से फरार हो गए।


हाटे बजारे एक्सप्रेस में मधेपुरा के स्वर्ण कारोबारी से दो किलो सोना की लूट हुई है। मामला बरौनी-कटिहार रेलखंड पर नवगछिया के काढागोला और बखरी रेलवे स्टेशन के बीच की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीम मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि स्वर्ण कारोबारी कोलकाता से सोना खरीदकर सहरसा लेकर जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने सोने से भरा बैग लूट लिया और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। स्वर्ण कारोबारी पारस मणि मधेपुरा का रहने वाला है। इधर, लूट की इस बड़ी घटना के बाद रेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है।