ब्रेकिंग
बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल

बिहार: चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया कैदी, पकड़ने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

PURNEA: पूर्णिया स्थित जीएमसीएच के इमर्जेंसी वार्ड में मेडिकल जांच कराने आया एक कैदी शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।कैदी के भागते ही साथ में आए पुलिसकर्मियों में हड़कं

बिहार: चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया कैदी, पकड़ने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया स्थित जीएमसीएच के इमर्जेंसी वार्ड में मेडिकल जांच कराने आया एक कैदी शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।कैदी के भागते ही साथ में आए पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। कैदी के भागने के बाद पुलिसकर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आखिरकार उसे धर दबोचा।


जानकारी के मुताबिक, के हाट थाने की पुलिस ने ऑटो चोरी के मामले में अरशद को गिरफ्तार किया था। आरोपी को कोर्ट ले जाने से पहले पुलिस पहले उसे जीएमसीएच ले गई, जहां उसका कोविड जांच कराया गया। इसके बाद कैदी को मेडिकल जांच के लिए इमर्जेंसी वार्ड में लाया गया। मेडिकल जांच के बाद कैदी ने पुलिस से कहा कि उसे शौचालय जाना है।


पुलिस उसे इमर्जेंसी वार्ड के अंदर ही शौचालय के पास ले गई। शौचालय के अंदर जाने से पहले पुलिस ने जैसे ही हथकड़ी खोली कैदी वहां से फरार हो गया। कैदी के फरार होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के जवान कैदी को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे और कुछ ही दूर जाने के बाद उसे धर दबोचा। कैदी के गिरफ्तार होने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। 



रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता