ब्रेकिंग
बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट

बिहार: चेन छीनने के लिए बदमाशों ने डंडे से किया प्रहार, चलती ट्रेन से गिरी छात्रा

HAJIPUR: इस वक्त हाजीपुर सोनपुर रेल खंड से एक खबर आ रही है. जहां हाजीपुर माल गोदाम के पास रविवार को बदमाशों ने चेन और मोबाइल छीनने के दौरान चलती ट्रेन से एक छात्रा को नीचे गिरा दिय

बिहार: चेन छीनने के लिए बदमाशों ने डंडे से किया प्रहार, चलती ट्रेन से गिरी छात्रा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

HAJIPUR: इस वक्त हाजीपुर सोनपुर रेल खंड से एक खबर आ रही है. जहां हाजीपुर माल गोदाम के पास रविवार को बदमाशों ने चेन और मोबाइल छीनने के दौरान चलती ट्रेन से एक छात्रा को नीचे गिरा दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. बता दें घटना रविवार की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट की है. 


मिली जानकारी के अनुसार घायल छात्रा पिंकी कुमारी शिवहर जिले के कृष्ण बिहारी चौधरी की पुत्री है. गंभीर रूप से घायल पिंकी को सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं सूचना मिलते ही RPF थाना अध्यक्ष जीआरपी थानाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी सदर हॉस्पिटल पहुंचे. आरपीएफ थाना अध्यक्ष गणेश राणा ने बताया कि ट्रेन से सफर कर रही एक छात्रा को ट्रेन की इमरजेंसी खिड़की से खींच कर नीचे गिराने की सूचना मिली थी. इस ममलेको लेकर छात्रा से जानकारी लेने के बाद जांच की जा रही है.


बताया गया कि मुजफ्फरपुर से ट्रेन से पटना जा रही थी. बोगी में जिस खिड़की के किनारे पिंकी बैठी थी, इमरजेंसी खिड़की होने की वजह से उसमें कोई रॉड नहीं था. वह अपने सीट पर बैठकर मोबाइल चला रही थी. जब हाजीपुर स्टेशन से ट्रेन खुली स्पीड काफी स्लो थी. तभी मौका देख ट्रेक पर खड़े दो युवकों में से एक ने मेरे हाथ पर डंडा मारा और दूसरा मेरा मोबाइल छीनने लगा.


वहीं छीना-झपटी में मोबाइल नीचे गिर गया. इसके बाद मेरे गले में सोने की चेन थी. उसके लिए मेरा हाथ पकड़कर खींचा मैं नीचे गिर गई, इसके बाद वे सब कुछ छीन कर भाग निकले. सिर में चोट लगी थी. इसके बाद भी कुछ दूर चली. फिर बेहोश होकर गिर पड़ी. आंख खुली तो अस्पताल में थी और सामने पुलिस वाले थे.

टैग्स