ब्रेकिंग
9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम✦Bihar MLC Election : नीरज कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह; आज थम जाएगा चुनाव प्रचार; जानिए किस वजह से हुए थे एडमिट ✦किस्त के विवाद में नवविवाहिता की हत्या, मायके पहुंचकर पति के दोस्त ने चाकू से किया हमला✦Bihar News : बिहार के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! Payee ID, वेतन और एरियर को लेकर आया नया अपडेट✦साई बाबा मंदिर में चोरों का धावा, सोते रह गए पुजारी; दानपेटी लेकर फरार हुए चोर, लापरवाही पर पुलिसकर्मी सस्पेंड✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम✦Bihar MLC Election : नीरज कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह; आज थम जाएगा चुनाव प्रचार; जानिए किस वजह से हुए थे एडमिट ✦किस्त के विवाद में नवविवाहिता की हत्या, मायके पहुंचकर पति के दोस्त ने चाकू से किया हमला✦Bihar News : बिहार के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! Payee ID, वेतन और एरियर को लेकर आया नया अपडेट✦साई बाबा मंदिर में चोरों का धावा, सोते रह गए पुजारी; दानपेटी लेकर फरार हुए चोर, लापरवाही पर पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिहार: लग्जरी कार से करीब 10 लाख कैश जब्त, तीन हथियार के साथ पांच अरेस्ट

GOPALGANJ: वाहन जांच के दौरान शुक्रवार को कुचायकोट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से 9 लाख 91 हजार 500 रुपए जब्त किए। इस मामले में पुलिस ने कार सवार पांच

बिहार: लग्जरी कार से करीब 10 लाख कैश जब्त, तीन हथियार के साथ पांच अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: वाहन जांच के दौरान शुक्रवार को कुचायकोट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से 9 लाख 91 हजार 500 रुपए जब्त किए। इस मामले में पुलिस ने कार सवार पांच लोगों को तीन हथियार और 15 गोली के साथ गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि गिरफ्त में आए सभी लोग गुजरात और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। गुजरात से असम जाने के दौरान यूपी- बिहार के गोपालगंज में स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पकड़े गये लोगों की पहचान अहमदाबाद के न्यू इंडिया कॉलोनी निवासी दिनेश सिंह, गुजरात के बनस्कटा के कतरबत्ता निवासी शैलेश भाई, कठियाबाढ़ जिले के भाव नगर थाना क्षेत्र के मकवाना निवासी अश्विनी कुमार के अलावा मध्यप्रदेश के भिंड जिले के भिंड निवासी रविकांत शर्मा और भिंड जिला के पादरी निवासी भागीरथ सिंह के रूप में की है।


पूछताछ के दौरान गिरफ्तार लोगों ने पुलिस ने बताया है कि वे असम के किसी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। पूरे मामले पर गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि वाहन जांच के दौरान कुचायकोट थाने की पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी से पांच लोगों को पकड़ा है। इनके पास से तीन हथियार, 15 गोली और लाखों रुपया कैश बरामद किया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद स्पष्ट हो पायेगा कि हथियार और कैश कैसा है और इसका इस्तेमाल कहां होना था।