ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 27 एजेंडों पर लगी मुहरMLC चुनाव में इतनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा जन सुराज, प्रशांत किशोर ने किया ऐलानBihar Education News: शिक्षक दिवस पर 38 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, पूरी लिस्ट....बिहार में लाइब्रेरियन बनने का इंतजार खत्म! पहले देनी होगी ये परीक्षा... फिर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, जानें कब से होगा आवेदनखगड़िया में उफान पर नदियां... कोसी-बागमती समेत गंगा और बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से ऊपर; 40 नावों से हो रही आवाजाहीबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 27 एजेंडों पर लगी मुहरMLC चुनाव में इतनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा जन सुराज, प्रशांत किशोर ने किया ऐलानBihar Education News: शिक्षक दिवस पर 38 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, पूरी लिस्ट....बिहार में लाइब्रेरियन बनने का इंतजार खत्म! पहले देनी होगी ये परीक्षा... फिर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, जानें कब से होगा आवेदनखगड़िया में उफान पर नदियां... कोसी-बागमती समेत गंगा और बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से ऊपर; 40 नावों से हो रही आवाजाही

बिहार: BMP जवान ने ट्रेनिंग कैंप में की खुदकुशी, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

BUXAR: बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां संदिग्ध हालत में एक बीएमपी जवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना डुमरांव स्थित ट्रेनिंग कैंप की है। हर रोज की तरह रविवार को भी ट्रेनिंग

बिहार: BMP जवान ने ट्रेनिंग कैंप में की खुदकुशी, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BUXAR: बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां संदिग्ध हालत में एक बीएमपी जवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना डुमरांव स्थित ट्रेनिंग कैंप की है। हर रोज की तरह रविवार को भी ट्रेनिंग कैंप के सभी जवान पीटी के लिए मैदान में पहुंचे थे। इसी दौरान मृतक जवान बाथरूम जाने की बात कहकर चला गया था। जब वापस आने में उसे देर हुई तो साथी जवान उसे बुलाने के लिए गया, तो उसका शव बाथरूम में फंदे से लटकता पाया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों में हड़कंप मच गया।


मृतक की पहचान गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय भोला प्रजापति के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रविवार को सभी जवान सुबह पांच बजे पीटी के लिए मैदान में पहुंचे थे। मैदान में पौधारोपण का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच भोला बाथरूम जाने की बात कह वहां से चला गया था। काफी देर तक जब भोला वापस नहीं लौटा तो साथी जवान उसे बुलाने के लिए बाथरूम में पहुंचा।


ट्रेनिंग कैंप के बाथरूम का दरवाजा बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी किसी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो जवान को शक हुआ। उसने इस बात की जानकारी अपने अधिकारियों को दी। कैंप के अधिकारी आनन-फानन में पहुंचे और उनकी मौजूदगी में बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। भोला का शव बाथरूम में फंदे से लटक रहा था। 


बताया जा रहा है कि भोला पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। पीटी पर जाने से पहले भोला के मोबाइल पर किसी का फोन आया था जिसके बाद वह परेशान हो गया था। दबी जुबान कुछ जवानों ने बताया कि ट्रैनिंग कैंप में उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। पूरे मामले पर कैंप के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।