ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बिहार: ब्लड टेस्ट कराने पैथोलॉजी सेंटर गई थी महिला, संचालक ने कोल्ड ड्रिंग्स में नशा पिलाकर किया गंदा काम

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से है, जहां एक महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना इशाकचक थाना क्षेत्र का है। यहां एक पैथोलॉजी सेंटर में महिला को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीली

बिहार: ब्लड टेस्ट कराने पैथोलॉजी सेंटर गई थी महिला, संचालक ने कोल्ड ड्रिंग्स में नशा पिलाकर किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से है, जहां एक महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना इशाकचक थाना क्षेत्र का है। यहां एक पैथोलॉजी सेंटर में महिला को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीली दवा पिलाकर उसके साथ रेप की वारदात के अंजाम दिया गया है। महिला ब्लड टेस्ट कराने के लिए पेथोलॉजी सेंटर गई थी। पीड़ित महिला ने पेथोलॉजी संचालक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।


दरअसल, इशाकचक के बरहपुरा निवासी महिला ब्लड टेस्ट कराने के लिए नेत्रहीन स्कल के पास स्थित पैथोलॉजी सेंटर गई थी। इसी दौरान पैथोलॉजी संचालक जांबाज उल्ला अंसारी ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशे की दवा मिलाकर महिला को पिला दिया। जब महिला नशे में हो गई तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने महिला की अश्लील फोटो खींच लिया और उसे फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।


आरोपी ने पहली बार साल 1019 में महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया था। उसके बाद से महिला का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप किया। आरोपी की इस करतूत से परेशान हो चुकी महिला थक हारकर थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। महिला का कहना है कि आरोपी पैथोलॉजी संचालक अबक उससे 52 हजार रुपए भी ले चुका है। महिला के मुताबिक आरोपी की पत्नी समेत उसके परिवार के लोगों को भी इस बात की जानकारी है। थाने मे केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।