ब्रेकिंग
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंग80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंग

बिहार: बर्थडे पार्टी के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंका

MUNGER: मुंगेर के हवेली खड़गपुर में बर्थडे पार्टी के बहाने घर से बुलाकर दोस्तों ने ही एक युवक को मौक के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिज

बिहार: बर्थडे पार्टी के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के हवेली खड़गपुर में बर्थडे पार्टी के बहाने घर से बुलाकर दोस्तों ने ही एक युवक को मौक के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है।


दरअसल, हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा गांव निवासी युवक को बर्थडे पार्टी में चलने के बहाने बुलाकार दोस्तों ने ही हत्या कर दिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात गिरिश के दोस्त कपिल चौधरी और डिम्पल साह ने बर्थडे पार्टी में चलने की बात कहतर उसे अपने साथ ले गए थे। काफी रात बीत गई लेकिन गिरिश वापस घर नहीं लौटा।


इसी बीच देर रात में ही उसके दोस्त ने बाइक और हेमलेट घर दे गए और रविवार की सुबह में गिरीश का शव मिलने की जानकारी परिजनों को मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि कपिल चौधरी से जमीन को लेकर अनबन चल रही थी और इसी वजह से घर से बुलाकार गिरिश की हत्या की गई है। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।