ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बिहार : बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गोलीमार कर उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद हुई लाइव मर्डर की तस्वीरें

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक महिला की हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है। यहां नगर थाना इलाके के चंदवारा अली मिर्जा रोड

बिहार : बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गोलीमार कर उतारा  मौत के घाट, CCTV में कैद हुई लाइव मर्डर की तस्वीरें
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक  महिला की हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है। यहां नगर थाना इलाके के चंदवारा अली मिर्जा रोड में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के कारण का खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके से गोली के कई गोली के खोखे बरामद किए हैं। 


इस  घटना को लेकर बताया जा रहा है कि- महिला फिजियोथेरेपी से इलाज करा कर लौट रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों में से एक ने पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और नगर थाना पुलिस के साथ एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित मौके पर पहुंचे और इस मामले की जांच में जुटी हैं। वहीं, इस मामले को लेकर के मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोस व्याप्त है।


वहीं, इस मामले में पूछे जाने पर एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित ने बताया कि- एक महिला की गोली मारकर नगर थाना क्षेत्र में हत्या की गई है। इस मामले में डीआईयू की टीम जांच में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया में मामला जमीन विवाद से जुड़ा लगता है। हालांकि हत्या के असल कारण का पता अभी नहीं चला है। फिलहाल  पुलिस सभी एंगिल पर जांच कर रही है। मृत महिला की पहचान 35 वर्षीय साजिदा आफरीन के रूप में की गई है। 


उधर, इस पुरे मामले को लेकर एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित ने कहा कि - घटनास्थल से दो कोखा बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे जांच की जा रही है। दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गोली मारी है। यह पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है।