ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : बाइक सवार बदमाश ने दूध व्यवसायी का रास्ता रोक मारी 5 गोली, मौके पर हुई मौत

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई, और गोलीबारी की घटना क

बिहार : बाइक सवार बदमाश ने दूध व्यवसायी का रास्ता रोक मारी 5 गोली, मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई, और गोलीबारी की घटना को अंजाम नहीं दिया जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखोफ अपराधियों ने रास्ते में घेरकर एक दूध व्यवसायी को पांच गोलियां मार डाली। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में बेखौफ बदमाशों ने देर रात एक दूध व्यवसायी को गोलियों से छलनी कर दिया। बाइक से दो की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने दूध व्यवसायी को एक-एक कर पांच गोली मारी। जिससे मौके पर ही दूध व्यवसायी की मौत हो गई। यह घटना बराटी ओपी के इस्माइलपुर चौक के समीप की है।  जहां बदमाशों ने रास्ता रोकर व्यवसायी को गोलियों से छलनी कर डाला। 


वहीं, दूध व्यवसायी की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी बैद्यनाथ राय के 40 वर्षीय पुत्र राजू कुमार राय के रूप में की गई है। वह अपने घर से बाइक पर दूध लेकर हाजीपुर के होटल में बेचने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही घेर कर गोली मार दी गई। बदमाशों ने रात का फायदा उठाया और घटना के बाद मौके से फरार हो गए। 


बताया जा रहा है कि, इस  घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अस्पताल लाने पर जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना को लेकर मृतक के परिजनों की सूचना दी गई। घटना के बाद पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है। 


इधर, हाजीपुर एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि बरांटी ओपी में एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। उसे सदर अस्पताल लाया गया। यहां मौत की पुष्टि के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले की कार्रवाई में लगी हुई है। यह घटना आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। स्थानीय थानाध्यक्ष और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें