ब्रेकिंग
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं

बिहार: बीच सड़क पर चाकू मारकर युवक की हत्या, हाल ही में जेल से आया था बाहर

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने बीच सड़क पर एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। करीब 6 की संख्या में आए बदमाशं ने पहले तो युवक के साथ बेरहमी से

बिहार: बीच सड़क पर चाकू मारकर युवक की हत्या, हाल ही में जेल से आया था बाहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने बीच सड़क पर एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। करीब 6 की संख्या में आए बदमाशं ने पहले तो युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और बाद में चाकू मारकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 की है।


मृतक की पहचान बलिया उपर टोला निवासी अशोक सोनी के 35 वर्षीय बेटे धीरज सोनी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक धीरज सोनी अपराधी प्रवृत्ति का युवक था और एक सप्ताह पहले ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम धीरज किसी काम से घर से बाहर निकला था। इसी दौरान बदमाशों ने चाकू मारकर उसकी जान ले ली।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों को पता नहीं चल सका है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दिया है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता