ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

बिहार : बीच सड़क पर लड़कियों से छेड़खानी कर रहा था मनचला, गुस्साए लोगों ने जमकर धोया

KATIHAR : कटिहार में युवती से छेड़खानी करना एक मनचले को काफी महंगा पड़ गया। आरोपी युवक नगर थाना के मुख्य गेट के पास एक लड़की से छेड़खानी कर रही था। मनचले की इस करतूत को देख स्थानीय

बिहार : बीच सड़क पर लड़कियों से छेड़खानी कर रहा था मनचला, गुस्साए लोगों ने जमकर धोया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR : कटिहार में युवती से छेड़खानी करना एक मनचले को काफी महंगा पड़ गया। आरोपी युवक नगर थाना के मुख्य गेट के पास एक लड़की से छेड़खानी कर रही था। मनचले की इस करतूत को देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और युवक की जमकर पिटाई कर दी। नगर थाना के मुख्य परिसर के पास लगभग एक घंटे तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लोगों के चंगुल से बचाया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।


बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा पर सवार होकर दो युवतियां शहीद चौक की ओर जा रही थीं। इसी दौरान मनचला युवक मो. तोहीद दोनों युवतियों से छेड़खानी करने लगा। युवक के इस हरकत से दोनों युवती काफी डर गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी। युवती की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग ई रिक्शा के पास जमा हो गए। छेड़खानी कि बात का पता चलते ही लोगों का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया और लोगों ने युवक की उसी जगह जमकर पिटाई कर दी।


इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे युवक लोगों से उलझता दिख रहा है। इसी दौरान उसकी मां भी वहां पहुंची लेकिन उनके समझाने से भी युवक नहीं रुका। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ही मनचला उलझ गया। बाद में पुलिस उसे पकड़कर सदर अस्पताल ले गई। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायर वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RATAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता