ब्रेकिंग
पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!

बिहार : बेटी की हत्या कर पिता ने की खुदकुशी, पत्नी से झगड़े के बाद कर दिया था मासूम का मर्डर

SHEKHPURA : शेखपुरा में पत्नी से झगड़ा होने के बाद नाराज शख्स ने अपनी ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी भी जान दे दी ह

बिहार : बेटी की हत्या कर पिता ने की खुदकुशी, पत्नी से झगड़े के बाद कर दिया था मासूम का मर्डर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEKHPURA : शेखपुरा में पत्नी से झगड़ा होने के बाद नाराज शख्स ने अपनी ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी भी जान दे दी है। घटना कसार थाना क्षेत्र के मसौढ़ा गांव की है। बीते गुरुवार की रात पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने अपनी तीन साल की बेटी को जमीन पर पटक कर जान ले ली। जिस जगह पर बच्ची को दफनाया गया था वहीं पिता का शव बरामद हुआ है।


मृतक की पहचान मसौढ़ा गांव निवासी उमेश चौधरी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात उमेश चौधरी का उसकी पत्नी बबिता देवी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी दौरान गुस्से में आकर उमेश चौधरी ने अपनी तीन साल की बेटी को जमीन पर पटक दिया था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद उमेश चौधरी की पत्नी बबिता ने थाने में पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।


बेटी की हत्या करने के बाद उमेश चौधरी पश्चाताप की आग में जल रहा था। बेटी की हत्या के 24 घंटे के भीतर ही उमेश चौधरी ने जहां बेटी को दफनाया गया था उसी जगह पर जाकर अपनी जान दे दी। लोगों ने शनिवार की सुबह गांव के बाहर स्थित श्मशान में एक पेड़ से लटका उमेश चौधरी का शव बरामद किया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।