ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Bihar Crime News: बैंक के स्टाफ से एक लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली

घायल युवक ICICI बैंक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करता है। बैंक से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने उसे शिकार बनाया और एक लाख रूपये लूट लिये। विरोध करने पर गोली मार दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

BIHAR POLICE
युवक को मारी गोली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

begusarai: बेगूसराय में मंझौल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका रमौली गाछी के समीप बैंक के स्टाफ को बदमाशों ने लूटपाट के दौरान गोली मार दी। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के रमौली के पास की है। स्थानीय मुखिया एवं लोगों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपराधियों ने एक लाख रुपये लूट लिया है।  


जहां बेहतर इलाज के लिए  बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। जख्मी की पहचान बेगूसराय शहर के  नगर थाना अंतर्गत हर्रक वार्ड- 12 के रहने वाले रुद्रकांत झा का पुत्र विष्णु कुमार के रूप में हुई है। वही स्थाई पता डंडारी थाना क्षेत्र के मुहाब्बा गांव के वार्ड- 5 स्थित महिपा टोल के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार जख्मी  विष्णु आईसीआइसीआइ बैंक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करता है।  वह देर शाम को काम खत्म कर पहसारा की ओर से बेगूसराय लौट रहा था। तभी नावकोठी थाना क्षेत्र के रमौली इलाके में घटना घटी है। युवक को पैर में गोली लगी है। सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल वो खतरे से बाहर है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता