ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहीं

बिहार: बारात गए युवक की बेरहमी से हत्या, नदी में शव मिलने से इलाके में सनसनी

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बदमाशों ने बारात गए युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। शनिवार की सुबह युवक के शव नदी से बरामद होने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी

बिहार: बारात गए युवक की बेरहमी से हत्या, नदी में शव मिलने से इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बदमाशों ने बारात गए युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। शनिवार की सुबह युवक के शव नदी से बरामद होने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव स्थित बलान नदी घाट की है।


मृतक युवक की पहचान गढ़हरा सहायक थाना क्षेत्र के कील गांव निवासी रामचंद्र पासवान के 24 वर्षीय वर्षीय बेटे गौरव कुमार पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही मंजेश कुमार का शादी कदराबाद में नंदलाल पासवान के बेटी से तय हुई थी। निर्धारित समय पर बारात कदराबाद पहुंच गई थी। गौरव भी बारात में शामिल हुआ था। शादी समारोह के दौरान वह अचानक लापता हो गया।


परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह जब कुछ लोग नदी की तरफ गए तो युवक का शव तैरता हुआ देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बछवारा थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता