ब्रेकिंग
Bihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान परBihar weather : बिहार में फिर बरसेंगे बादल! पटना समेत 31 जिलों में अलर्ट, इन 3 जिलों में भारी बारिश का खतराट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददBihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान परBihar weather : बिहार में फिर बरसेंगे बादल! पटना समेत 31 जिलों में अलर्ट, इन 3 जिलों में भारी बारिश का खतराट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मदद

बिहार: बहन के लव मैरिज से नाराज था भाई, बहनोई को मार दी चार गोलियां

VAISHALI : वैशाली के हाजीपुर से एक ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है. मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है, जहां भाई ने बहन के पति को चार गोलियां मार दी. युवक की हालत गंभीर है.

बिहार: बहन के लव मैरिज से नाराज था भाई, बहनोई को मार दी चार गोलियां
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : वैशाली के हाजीपुर से एक ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है. मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है, जहां भाई ने बहन के पति को चार गोलियां मार दी. युवक की हालत गंभीर है. घायल को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने मरीज को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएमच) रेफर कर दिया है. 


जानकारी के मुताबिक, 5 साल पहले घायल रंजन कुमार का प्रेम विवाह हुआ था. इसके बाद से अपने दो बच्चों अनन्या कुमारी और आशीष कुमार को लेकर अलग रहती थी. एक साल पहले ही हथसारगंज मोहल्ला आई थी. घायल स्टेशन के पास स्थित एक हार्डवेयर दुकान में काम करता था. 


पुलिस के मुताबिक, हथसारगंज मोहल्ला निवासी रंजन कुमार स्टेशन मार्ग पर एक हार्डवेयर की दुकान में बाइक से काम करने जा रहा था. उसी दौरान युवक रंजन कुमार को घर से कुछ ही दूरी पर गोलियां मार दी गईं. रंजन को चार गोलियां लगी हैं. घायल हालत में स्थानीय लोगों ने उसे हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां से बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही SDPO सदर राघव दयाल मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए.

टैग्स