ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

बिहार : बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली, जमीनी विवाद में गोलीबारी की आशंका

KATIHAR : खबर कटिहार से है, जहां बदमाशों ने दो सगे भाइयों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना फलका थाना क्षेत्र के पोठिया बाजार इलाके की है। बुधवार की देर रात गोलीबारी

बिहार : बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली, जमीनी विवाद में गोलीबारी की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR : खबर कटिहार से है, जहां बदमाशों ने दो सगे भाइयों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना फलका थाना क्षेत्र के पोठिया बाजार इलाके की है। बुधवार की देर रात गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पूरा मामला भूमि विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि पोठिया बाजार के वार्ड संख्या 14 निवासी पंकज यादव और मुकेश यादव का अपने पड़ोसी के साथ लंबे दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायती भी हुई लेकिन कोई निदान नहीं निकल सका। बुधवार की देर रात दोनों पक्षों के बीच किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोपियों ने दोनों भाइयों को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।


देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। आनन-फानन में दोनों भाइयों को इलाज के लिए फलका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।