ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बिहार: बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, सुरक्षा बलों ने साजिश को किया नाकाम

JAMUI: खबर जमुई से है, जहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। बरहट थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को यह सफलता हाथ लगी

बिहार: बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, सुरक्षा बलों ने साजिश को किया नाकाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से है, जहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। बरहट थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को यह सफलता हाथ लगी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए पांच किलोग्राम के दो शक्तिशाली IED केन बम को बरामद किया है। जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के अन्य सामानों को भी बरामद किया गया है।


एएसपी अभियान ओंकारनाथ सिंह के मुताबिक गुरुवार को सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान जंगल में जवानों द्वारा हाइड आउट का पर्दाफाश किया गया। एएसपी ने बताया कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी माओवादी संगठन के लोगों ने उक्त सामानों को छिपाकर रखा था।


सर्च ऑपरेशन के दौरान 5 किलोग्राम के दो IED, एक देसी पिस्टल, 10 फीट कोरडेक्स तार, एक वाकी टाकी सेट, 250 ग्राम गन पाउडर तथा नक्सल पोशाक आदि बरामद किया गया है। एएसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी रहेगा। सर्च ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ, एसटीएफ लक्ष्मीपुर, बरहट थाने की पुलिस और नक्सल सेल जमुई की टीमें शामिल थी।