ब्रेकिंग
भागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीबिहार के चर्चित RTI एक्टिविस्ट को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी...राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकारबाढ़ के पानी में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, छत से उतरते समय अचानक हुआ हादसाबिहार में दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीरभागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीबिहार के चर्चित RTI एक्टिविस्ट को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी...राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकारबाढ़ के पानी में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, छत से उतरते समय अचानक हुआ हादसाबिहार में दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीर

बिहार : बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मारपीट में कई लोग घायल

KAIMUR : खबर कैमूर से है, जहां बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना चांद थाना क्षेत्र के कोनहरा गांव की है। यहां बच्चों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघ

बिहार : बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मारपीट में कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR : खबर कैमूर से है, जहां बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना चांद थाना क्षेत्र के कोनहरा गांव की है। यहां बच्चों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्ष की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड फायरिंग भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। चांद थाने की पुलिस ने एक देसी राइफल, दो पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और तीन खोखा जब्त किया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इधर, मारपीट के दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।


पूरे मामले पर चांद थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बच्चों के विवाद में मारपीट और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल से हथियारों को बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करने की बात कही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता