ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!

बिहार: SNCU से बच्चा चोरी मामले में पुलिस का एक्शन, अस्पताल की गार्ड समेत तीन महिलाएं अरेस्ट

BEGUSARAI: बेगूसराय में नवजात शिशु की चोरी मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल बेगूसराय के एसेंशियल स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट से

बिहार: SNCU से बच्चा चोरी मामले में पुलिस का एक्शन, अस्पताल की गार्ड समेत तीन महिलाएं अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में नवजात शिशु की चोरी मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल बेगूसराय के एसेंशियल स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट से एक नवजात बच्चे की रविवार की शाम 5:45 बजे चोरी हुई थी। पुलिस ने नवजात बच्चे को लाखो थाना क्षेत्र के भगवानपुर से सकुशल बरामद कर लिया है और इस मामले में गार्ड सहित 3 आरोपी महीला को गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि नगर थाने के पुलिस ने सदर अस्पताल में जांच के दौरान महिला गार्ड ज्योति मिश्रा जो बखरी वार्ड-27 की रहने वाली है उसे संदेह के आधार पर पकड़ा था। पूछताछ एवं तकनीकी जांच करते हुए महिला गार्ड के निशानदेही पर लाखो थाना अंतर्गत भगवानपुर गांव वार्ड-3 स्थित सीता देवी के घर से बासुदेवपुर की रहने वाली सुलेना देवी को पकड़ा और नवजात बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।


बखरी थाना क्षेत्र के बखरी गांव वार्ड 27 निवासी नवेंदु मिश्रा के पत्नी ज्योति मिश्रा वर्तमान में लोहिया नगर थाना क्षेत्र के में रहती है और सदर अस्पताल में गार्ड के रूप में एसएनसीयू में काम करती है। पूछताछ में तीनों ने अपनी संलिप्त को स्वीकार किया है। पुलिस ने नवजात शिशु को सकुशल परिजनों को सौंप दिया है और आगे की के कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता