ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

बिहार: अवैध शराब से लदी कार तालाब में गिरी, धंधेबाज हुआ फरार, पानी से बाहर निकाले गये कार को पुलिस ने किया जब्त

DARBHANGA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। सरकार की सख्ती के बावजूद शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा में सामने आया है जहां एक वैगन आर कार से शर

बिहार: अवैध शराब से लदी कार तालाब में गिरी, धंधेबाज हुआ फरार, पानी से बाहर निकाले गये कार को पुलिस ने किया जब्त
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। सरकार की सख्ती के बावजूद शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा में सामने आया है जहां एक वैगन आर कार से शराब लाई जा रही थी तभी कुहासे की वजह से अहले सुबह कार अनियंत्रित होकर लक्ष्मीसागर तालाब में जा गिरी। तालाब में कार के पलटने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गये। 


जैसे ही ग्रामीणों की नजर तालाब में पलटी कार पर पड़ी यह खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ तालाब के आस-पास इकट्ठी हो गयी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना विश्वविद्यालय थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रैक्टर में रस्सी बांधकर काफी मशक्कत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला। कार में शराब की बोतलें मिलने से लोग भी हैरान रह गये। पुलिस भी कार में रखे शराब को देख दंग रह गयी। फिर क्या था पुलिस वैगन आर कार को थाने लेकर पहुंची। 


विश्वविद्यालय थाने के एएसआई कृष्णा कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि लक्ष्मीसागर तालाब में एक कार पलट गयी है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची सबसे पहले भीड़ को नियंत्रित किया गया। उसके बाद कार को तालाब से बाहर निकाला गया। 


दरभंगा के उत्पाद निरीक्षक सुधेश्वर लाल ने बताया कि कार में कोई व्यक्ति नहीं था। उसमें सिर्फ शराब लदी हुई थी। जिसके बाद ट्रैक्टर में रस्सी बांधकर कार को तालाब से बाहर निकाला गया। फिलहाल कार को जब्त कर पुलिस थाने ले गयी है। जहां कार में रखी गई शराब की गिनती की जाएगी। पुलिस कार के मालिक का पता लगाने में जुटी है। 

बिहार: अवैध शराब से लदी कार तालाब में गिरी, धंधेबाज हुआ फरार, पानी से बाहर निकाले गये कार को पुलिस ने किया जब्त


बिहार: अवैध शराब से लदी कार तालाब में गिरी, धंधेबाज हुआ फरार, पानी से बाहर निकाले गये कार को पुलिस ने किया जब्त


बिहार: अवैध शराब से लदी कार तालाब में गिरी, धंधेबाज हुआ फरार, पानी से बाहर निकाले गये कार को पुलिस ने किया जब्त


बिहार: अवैध शराब से लदी कार तालाब में गिरी, धंधेबाज हुआ फरार, पानी से बाहर निकाले गये कार को पुलिस ने किया जब्त

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता