ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार : 6 महीने में 65 हजार से अधिक अपराधियों पर शिकंजा, हत्या समेत इन मामलों में हुई गिरफ्तारी

PATNA : बिहार पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने में रिकॉर्ड हासिल किया है. इस साल जनवरी से जून के बीच 65 हजार से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें गंभीर मामले, शराबबंदी

बिहार : 6 महीने में 65 हजार से अधिक अपराधियों पर शिकंजा, हत्या समेत इन मामलों में हुई गिरफ्तारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने में रिकॉर्ड हासिल किया है. इस साल जनवरी से जून के बीच 65 हजार से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें गंभीर मामले, शराबबंदी कानून के उल्लंघन समेत कई अपराधिक कार्य करने वाले अपराधी शामिल हैं. शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामले में एंटी लिकर टास्क फोर्स (एएलटीएफ) ने जनवरी-जून के बीच 31,634 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.


बिहार पुलिस की ओर से जारी आकड़ें के अनुसार, पिछले छह माह में 1379 हथियार और 4780 कारतूस भी बरामद किए हैं. इनमें 249 हथियार और 932 कारतूस जून माह में पकड़े गए हैं. जबकि गंभीर आपराधिक मामलों में की गई कार्रवाई में 34,730 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गंभीर अपराधों में सबसे ज्यादा 8459 अपराधियों को पटना जिले से गिरफ्तार किया है.


वहीं, पुलिस ने मुजफ्फरपुर से 2166 गिरफ्तारी अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा गया से 1958 अपराधी, सारण से 1876 अपराधी, रोहतास से 1641 अपराधी, को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके अलावा शराबबंदी कानून के उलंघन में मुजफ्फरपुर से 3470, बक्सर से 2400, सारण से1840, भागलपुर से 1793 और नालंदा से 1757 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है. 

टैग्स