ब्रेकिंग
बांका प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, बीडीओ से धक्का-मुक्की; पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखा मिला, एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंगस्वाइन फ्लू के बीच अब चूहा बुखार का खतरा, 2 महीने में 130 से ज्यादा केस मिलेBihar News: घूसखोर DCLR कंचन कुमारी झा के खिलाफ स्पीडी ट्रायल ! 7 साल तक की हो सकती है सजा, विवाद के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता को पटना बुलाया...बांका प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, बीडीओ से धक्का-मुक्की; पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखा मिला, एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंगस्वाइन फ्लू के बीच अब चूहा बुखार का खतरा, 2 महीने में 130 से ज्यादा केस मिलेBihar News: घूसखोर DCLR कंचन कुमारी झा के खिलाफ स्पीडी ट्रायल ! 7 साल तक की हो सकती है सजा, विवाद के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता को पटना बुलाया...

बिहार : 50 हजार का इनामी बदमाश MP से गिरफ्तार, रईस खान के काफिले पर AK47 से किया था हमला

SIWAN : बिहार एसटीएफ और एसआईटी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सीवान के इनामी बदमाश आफताब मियां को मध्यप्रदेश के भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात अपराधी के खिलाफ हत्

बिहार : 50 हजार का इनामी बदमाश MP से गिरफ्तार, रईस खान के काफिले पर AK47 से किया था हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : बिहार एसटीएफ और एसआईटी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सीवान के इनामी बदमाश आफताब मियां को मध्यप्रदेश के भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात अपराधी के खिलाफ हत्या के कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। एमएलसी चुनाव के दौरान कुख्यात आफताब ने एमएलसी उम्मीदवार रईस खान के काफिले पर AK47 से हमला किया था। इस हमले में गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई थी। सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब पर हमला कराने का आरोप लगा था।


इस वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आफताब फरार चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही सरकार ने आफताब मिया, गोलू सिंह और राहुल सिंह पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आफताब मियां सीवान जिले के सराय ओपी थाना के चांप गांव का रहने वाला है। रईस खान पर हमले के बाद आफताब भागकर मध्य प्रदेश के भिलाई पहुंच गया था, जहां वह जमुनहा थाना क्षेत्र में छिपकर रह रहा था।


सीवान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आफताब भिलाई में है। सूचना के आधार पर सीवान से एसटीएफ और एसआईटी की टीम भिलाई पहुंची और रविवार की सुबह छापेमारी कर आफताब को दबोच लिया। सीवान एसपी शैलेश कुमार के मुताबिक भिलाई से गिरफ्तार करने के बाद एसटीएफ और एसआईटी की टीम आफताब को लेकर सीवान आ रही है।