ब्रेकिंग
DDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनभरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्टबीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पी रही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के छह DEO-DPO के खिलाफ एक्शन, एक डीपीओ को बर्खास्त करने की अनुशंसा...कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती: नौकरी के साथ-साथ राजू ने की तैयारी, रेलवे कर्मचारी से बन गया DSPDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनभरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्टबीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पी रही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के छह DEO-DPO के खिलाफ एक्शन, एक डीपीओ को बर्खास्त करने की अनुशंसा...कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती: नौकरी के साथ-साथ राजू ने की तैयारी, रेलवे कर्मचारी से बन गया DSP

बिहार: 36 घंटे बाद भी नहीं मिली किशोर की लाश, हत्या की आशंका, आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर किया हंगामा

AURANGABAD: किशोर की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक शव का पता नहीं चलने से आक्रोशित लोगों ने पाठक बीगहा खरौना भौली पथ को जाम

बिहार: 36 घंटे बाद भी नहीं मिली किशोर की लाश, हत्या की आशंका, आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर किया हंगामा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD:  किशोर की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक शव का पता नहीं चलने से आक्रोशित लोगों ने पाठक बीगहा खरौना भौली पथ को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पदाधिकारी का घेराव किया।


आक्रोशित लोगों का कहना था कि जब तक लाश नहीं मिलेगी तब तक रोड को जाम रखेंगे। आज सुबह से ही औरंगाबाद डीएम और एसपी पौथु थाना में कैंप कर रहे हैं। औरंगाबाद एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ जारी है। वही डॉग स्क्वायर्ड और गोताखोरो की मदद से खोजबीन की जा रही है। मौके पर कई थाने की पुलिस भी कैंप कर रही है। 


दरअसल पौथू थाना क्षेत्र के बरपा गांव निवासी अजीत शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र राहुल की हत्या के बाद खरौना और बरपा गांव के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों गांव में तनाव की सूचना पर बुधवार की रात में ही औरंगाबाद एसडीपीओ अनूप कुमार , एसडीओ डॉ. प्रदीप कुमार, पौथू प्रशासन सहित कई पुलिस अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे थे। रात भर पुलिस पदाधिकारियों ने खरौना गांव पर पैनी नजर रही। लेकिन जब 36 घंटा बीत जाने के बाद भी शव का पता नहीं चला। तब ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो उठे। लोगों ने पाठक बीघा-खरौना भौली पथ को जाम कर दिया और इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों का घेराव किया। 


मृतक के चाचा चितरंजन शर्मा ने बताया कि उनका भतीजा राहुल रोजाना की तरह सुबह में गांव से पश्चिम खरौना गांव की तरफ दौड़ने जाता था। इसी बीच एक खेत में उसकी हत्या कर दी गयी। खेत के मालिक गणेश यादव खरौना गांव के रहने वाले हैं। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि खरौना गांव के गणेश यादव ने ही राहुल की हत्या कर शव को छिपा दिया है। राहुल के साथ उसका साथी विक्रम भी साथ में ही था। जो घटना के बाद से फरार हैं। 



परिजनों का आरोप है कि राहुल की हत्या बुधवार की सुबह करीब 5 बजे के आसपास की गयी है। जब वह घर नहीं लौटा तब उसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बुधवार की शाम पौथु थाना को इसकी सूचना दी गई। हत्या के बाद आक्रोशित बरपा गांव के लोग खरौना गांव निवासी गणेश यादव के घर पहुंचे लेकिन तब तक गणेश यादव अपने परिवार के साथ घर मे ताला बंद करके फरार हो गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता