ब्रेकिंग
भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम

बिहार: 16 हजार का नजराना ले रहा था भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर, निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

BANKA: बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने 16 हजार रुपए रिश्वत लेते एक जूनियर इंजीनियर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई को निगरानी की टीम में बांका के अम

बिहार: 16 हजार का नजराना ले रहा था भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर, निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने 16 हजार रुपए रिश्वत लेते एक जूनियर इंजीनियर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई को निगरानी की टीम में बांका के अमरपुर स्थित नगर पंचायत के कार्यालय से दबोचा है। आवास योजना की दूसरी किस्त पास कराने के एवज में घूसखोर जूनियर इंजीनियर 16 हजार रुपए का नजराना ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 


दरअसल, अमरपुर थाना क्षेत्र के सुरेश ठाकुर ने बीते 24 नवंबर को निगरानी ब्यूरो में अमरपुर के आवास सहायक आकाश कुमार और जूनियर इंजीनियर अमृत कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था। सुरेश ठाकुर ने दोनों पर प्रधानमंत्री आवास योजना की शेष राशि भुगतान करने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। सुरेश ठाकुर की शिकायत पर जब निगरानी विभाग की टीम ने जांच की तो मामले को सही पाया। 


मामला सही पाए जाने के बाद निगरानी की टीम ने आरोपी जूनियर इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज किया और पटना से बांका पहुंची निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी जेई को 16 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ भागलपुर ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी की कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। इधर, नगर पंचायत कार्यालय में निगरानी की इस कार्रवाई से कर्मियों में हड़कंप मच गया है।