ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

गया के शेरघाटी से बड़ी खबर, बम ब्लास्ट में दो बच्चे घायल

बिहार के गया जिले में बम ब्लास्ट की घटना हुई है। शेरघाटी में घर की छत पर दो बच्चे खेल रहे थे तभी बम ब्लास्ट होने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

BIHAR POLICE
बम ब्लास्ट से इलाके में दहशत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर शेरघाटी थानाक्षेत्र में बम ब्लास्ट से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना मंगलवार की शाम शेरघाटी शहर के रमना मोहल्ले की है जहां बम विस्फोट से घायल दोनों बच्चों को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। 


बम विस्फोट रमना मोहल्ले निवासी मंसूरी उर्फ जुमन मिस्त्री के घर पर हुआ है। घायल बच्चों के पहचान सुहैल युरैन उम्र 12 वर्ष एंव 13 वर्षीय आयान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। 


परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चें घर की छत पर खेल रहे थे। इसी बीच बम विस्फोट हो गया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बम किसने फेंका इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। लेकिन सवाल यह उठता है कि बम घर में कैसे रखा हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

टैग्स