ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

बिग ब्रेकिंग: पूर्व सरपंच समेत दो लोगों की हत्या, मौके पर मची अफरा-तफरी

SASARAM: बड़ी खबर सासाराम से आ रही है, जहां आपसी विवाद में पूर्व सरपंच समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुहार के पास की है। घटना के बाद

बिग ब्रेकिंग: पूर्व सरपंच समेत दो लोगों की हत्या, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बड़ी खबर सासाराम से आ रही है, जहां आपसी विवाद में पूर्व सरपंच समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुहार के पास की है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान कंचनपुर निवासी पूर्व सरपंच अनिल यादव और झलेरा सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद बात इतनी बढ़ गई कि झलेरा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि पूर्व सरपंच अनिल यादव को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। एक साथ दो लोगों की हत्या से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक पैसों के लेन देन को लेकर धनकाढ़ा के पूर्व सरपंच अनिल यादव और झलेरा सिंह के बीच गुरुवार की सुबह झगड़ा शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच पूर्व सरपंच अनिल यादव ने झलेरा सिंह को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए झलेरा सिंह के लोगों ने पूर्व सरपंच अनिल सिंह को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वारदात के बाद डेहरी तथा सासाराम की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता