ब्रेकिंग
पूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौतीक्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने गृह विभाग को भेजा प्रस्तावपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौतीक्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने गृह विभाग को भेजा प्रस्तावपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकार

भूमि विवाद में जमकर मारपीट और फायरिंग, गोली लगने से दो लोग घायल

VAISHALI: वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर इलाके में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान की गयी फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई। वही

भूमि विवाद में जमकर मारपीट और फायरिंग, गोली लगने से दो लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर इलाके में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान की गयी फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई। वही मारपीट में दो व्यक्ति भी घायल हो गया है। सभी घायल को इलाज के लिए राघोपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया।


गोली लगने से घायल लोगों को पटना रेफर किया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि शौचालय जाने के रास्ते को लेकर पूरा विवाद शुरू हुआ था। जिसके बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। 


वही गोली लगने से दो लोग घायल हो गये। एक के पेट में गोली लगी है तो दूसरे के हाथ में गोली लगी है। गोली लगने से घायल दोनों की पहचान रामजी राय के बेटे रमेश राय और दिनेश राय के रूप में हुई है। वही गोली मारने वाले आरोपी की पहचान लखन राय के पुत्र अरविंद राय रूप में हुई है। राघोपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है। दो लोगों को गोली लगने की बात सामने आई है। जमीन के रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता