ब्रेकिंग
Patna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में तबाही के बाद बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ाBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देशBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्टPatna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में तबाही के बाद बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ाBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देशBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट

भू-माफिया ने डाकघर की जमीन को भी नहीं छोड़ा, 5 करोड़ में कर दिया सौदा

MUZAFFARPUR: बिहार के सरकारी जमीनों पर भू-माफिया की बुरी नजर है। सरकारी जमीनों को भी बेचने से भूमाफिया पीछे नहीं रहते। मुजफ्फरपुर में डाकघर की करोड़ों की जमीन पर भी इनकी बुरी नजर थ

भू-माफिया ने डाकघर की जमीन को भी नहीं छोड़ा, 5 करोड़ में कर दिया सौदा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के सरकारी जमीनों पर भू-माफिया की बुरी नजर है। सरकारी जमीनों को भी बेचने से भूमाफिया पीछे नहीं रहते। मुजफ्फरपुर में डाकघर की करोड़ों की जमीन पर भी इनकी बुरी नजर थी। मोतीपुर बाजार स्थित डाकघर की जमीन की बोली भी लगा दी गयी थी। 


5 करोड़ रुपये में इसका सौदा भी तय हो चुका था। भूमाफिया अब्दुल रहीम ने जमीन के खरीदार से मोटी रकम भी थाम लिया था। करीब 26 डिसमिल सरकारी जमीन को भूमाफिया बेचने के फिराक में लगे थे। लेकिन रजिस्ट्रार की तत्परता से भूमाफिया को डाकघर की जमीन बेचने में सफलता नहीं मिली। जमीन की रजिस्ट्री होते-होते रह गयी। 


मामले पर सीओ ने बताया कि यह जमीन डाक विभाग की है। डाक विभाग के नाम से जमाबंदी कायम है। 70 के दशक में पोस्ट ऑफिस में आग लग गयी थी जिसमें कई कागजात जलकर खाक हो गये थे। तब से पोस्ट ऑफिस को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है। जमीन खाली देख भूमाफिया इसे बेचने में लगे थे। लेकिन रजिस्ट्रार की सजगता की वजह से भूमाफिया अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए।