ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की हीरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

ARRAH: भोजपुर पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी कर 293 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। साथ ही हेरोइन के साथ दो तस्कर

भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की हीरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 ARRAH: भोजपुर पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी कर 293 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। साथ ही  हेरोइन के साथ दो तस्करों को भी दबोचा गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज गांगी मोहल्ले की है जहां पर पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।


गुप्त सूचना मिली कि राजू पासवान नामक युवक अपने घर में हेरोइन रखकर बेचता है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने एक टीम का गठन किया और राजू पासवान के घर पर छापामारी की जिसमें पुलिस ने 293 ग्राम हेरोइन एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक मोबाइल के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। पुलिस के इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


पहले भी गांगी स्थित एक घर में करोड़ों का हीरोइन बरामद हो चुका है। वहीं दूसरी ओर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर बलिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 50 ग्राम हेरोइन 43 हजार नगर दो मोबाइल सहित दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा है वही भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया की कुछ हेरोइन की कीमत लगभग 20 लाख के आस पास है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्करों के निशानदेही पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH

FirstBihar संवाददाता