ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कुलहड़िया टोल प्लाजा के स्टाफ पर टूट पड़े बाउंसर, अधमरा कर ट्रेन में फेंका, इलाज के अभाव में हुई मौत

ARRAH: कुलहड़िया टोल प्लाजा के स्टाफ पर कथित रूप से चोरी का आरोप लगा बाउंसरों ने लात-घूसों से पिटाई कर दी। उसे तब तक पीटा गया जब तक उसकी मौत ना हो गयी। इससे भी मन नहीं भरा तो

कुलहड़िया टोल प्लाजा के स्टाफ पर टूट पड़े बाउंसर, अधमरा कर ट्रेन में फेंका, इलाज के अभाव में हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: कुलहड़िया टोल प्लाजा के स्टाफ पर कथित रूप से चोरी का आरोप लगा बाउंसरों ने लात-घूसों से पिटाई कर दी। उसे तब तक पीटा गया जब तक उसकी मौत ना हो गयी। इससे भी मन नहीं भरा तो बाउंसरों ने सारी हदें पार करते हुए अधमरे हालत में उसे ट्रेन के अंदर फेंक दिया। 


बाउंसरों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल इस शख्स ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। घटना भोजपुर जिले के कोईलवर थाना इलाके की है। टोल कर्मी की बेरहमी से पिटाई करते बाउंसरों की तस्वीर वहां काम करने करने वाले दूसरे कर्मचारी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है जो अब वायरल हो रहा है। 


मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर गांव निवासी 35 वर्षीय बलवंत सिंह के रूप में हुई है जो टोल प्लाजा के स्टाफ थे। बाउंसरों की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की।