ब्रेकिंग
दो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगदो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

थाने से फरार ट्रिपल मर्डर का आरोपी लालू यादव गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम में लापरवाही का आरोप

ARRAH: मानसिक रूप से विक्षिप्त आरा का रहने वाले लालू यादव ने कल 32 वर्षीया पत्नी सीमा देवी, 8 वर्षीया बेटी सौम्या कुमारी और 10 महीने के पुत्र की धारदार हथियार से काटकर हत्या क

थाने से फरार ट्रिपल मर्डर का आरोपी लालू यादव गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम में लापरवाही का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: मानसिक रूप से विक्षिप्त आरा का रहने वाले लालू यादव ने कल 32 वर्षीया पत्नी सीमा देवी, 8 वर्षीया बेटी सौम्या कुमारी और 10 महीने के पुत्र की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी थी। ट्रिपल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया था लेकिन पुलिस की मौजूदगी में वो थाने से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। 


आज सुबह त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन लापरवाही के आरोप में अजीमाबाद के थानाध्यक्ष नसीम खां, एसआई राजू कुमार और चौकीदार महेंद्र राम को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव की है। जहां मंगलवार को एक सनकी पति लालू यादव ने अपनी पत्नी और दूधमुंहे सहित दो बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी थी। 


पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया था। बताया जाता है कि आरोपी लालू यादव का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद वह आपा खो दिया और खंटी उठाकर पत्नी पर ऐसा हमला किया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने अपने हाथों अपनी 8 साल की बेटी सौम्या और 10 महीने के बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया था। 


घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लालू यादव को धड़ दबोचा। वही तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गयी। 


लेकिन ट्रिपल मर्डर के आरोपी को जब पुलिस थाने लेकर पहुंची तब वहां से वो पुलिस वालों के सामने ही फरार हो गया। हालांकि आज सुबह उसे पुलिस ने दबोच लिया। लेकिन इसे पुलिस की लापरवाही मानी गयी और अजीमाबाद के थानाध्यक्ष नसीम खां, एसआई राजू कुमार और चौकीदार महेंद्र राम को सस्पेंड कर दिया गया।


बताया जाता है कि लालू यादव का एक बेटा और एक बेटी अपनी बुआ के घर गया हुआ था जिसके कारण उन दोनों की जान बच गयी। यदि वो दोनों भी घर पर रहते तो लालू यादव उन्हें भी मौत के घाट उतार देता। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही दोनों बच्चे जो बुआ के घर पर रह रहे हैं उनका रो-रोकर बुरा हाल है।