ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : थाना में नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ करने पर मनचलों को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल

ARA : बिहार के भोजपुर जिले से थाने में पंचायती कर युवती द्वारा मनचलों की चप्पलों से पिटाई करने का मामला सामने आया है. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल होत

बिहार : थाना में नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ करने पर मनचलों को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर जिले से थाने में पंचायती कर युवती द्वारा मनचलों की चप्पलों से पिटाई करने का मामला सामने आया है. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल होता जा रहा है. इस वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि पंचायत के कहने पर एक नाबालिग लड़की मनचलों को बारी-बारी से चप्पल से पीट रही है. 


दरअसल, मामला भोजपुर जिले के धोबहां थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस अफसर की पंचायती के दौरान नाबालिग पीड़िता द्वारा 4 मनचलों की चप्पल से पिटाई की गई. बताया जाता है कि धोबहां थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 मनचलों ने दुकान जा रही एक नाबालिग से छेड़छाड़ का प्रयास किया था. इस बात की शिकायत पीड़िता ने अपने परिजनों से की. जब परिजन मनचलों के घर पहुंचे तो उल्टे उनके साथ गाली- गलौज की गई. 


इस बात को लेकर पीड़िता के परिजन थाना चले गए. इस दौरान मनचलों को भी बुलाया गया था. फिर क्या था थाने में ही पंचायत बैठी और थानेदार और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ही पीड़िता को चारों मनचलों को चप्पल से पिटाई करने को कहा गया. 


मनचलों की पिटाई का एक युवक द्वारा VIDEO बना लिया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. मामले पर थाना इंचार्ज ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि द्वारा थाना परिसर में पंचायत बुला ली गई. उसके बाद चारों को पीड़िता से सजा दिलवाकर छोड़ दिया गया. वहीं, जब एसपी राकेश कुमार दुबे से इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो उनके पास आया है और इसकी जांच कराई जा रही है. जांच के बाद जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता