ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सोन दियारा से हथियारों का जखीरा बरामद, कुख्यात सतेंद्र पांडेय सहित 8 गिरफ्तार

ARRAH: भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कोईलवर थाना क्षेत्र के कमालुचक सोन दियारा इलाके में छापेमारी कर कुख्यात सतेन्द्र पांडेय सहित कुल 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया

सोन दियारा से हथियारों का जखीरा बरामद, कुख्यात सतेंद्र पांडेय सहित 8 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कोईलवर थाना क्षेत्र के कमालुचक सोन दियारा इलाके में छापेमारी कर कुख्यात सतेन्द्र पांडेय सहित कुल 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है।


जिसमें एक एसएलआर राइफल, 5 रेगुलर राइफल, दो देसी कट्टा, एक पिस्टल, 86 जिंदा कारतूस, 8 खोखा, 3 मैगजीन और एक बाइक समेत 7 लाख कैश बरामद किया है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ये सभी अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे।


 तभी इस बात गुप्त सूचना पुलिस को लग गयी जिसके बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर इन्हे धर दबोचा। पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग करने की भी कोशिश की थी। लेकिन पुलिस ने खदेड़कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आठ अपराधियों में 4 बदमाशों का नाम भोजपुर पुलिस की टॉन टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल है। अवैध बालू खनन में अपना वर्चस्व बनाने में ये सभी लगे रहते थे। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता