ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रेप के बाद नाबालिग बच्ची को सड़क पर फेंका, बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

AARAH: भोजपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद सड़क पर फेंक दिया। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बत

रेप के बाद नाबालिग बच्ची को सड़क पर फेंका, बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AARAH: भोजपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद सड़क पर फेंक दिया। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


आरा के सकड्डी पेट्रोल पंप के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नाबालिक लड़की को दुष्कर्म के बाद सड़क के किनारे फेंक दिया गया। आरा-पटना रोड स्थित सकड्डी पेट्रोल पंप के पास घायलावस्था में पड़ी लड़की की सूचना लोगों ने कोईलवर थाना पुलिस को दी।


 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को पीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पीड़िता का इलाज आरा सदर अस्पताल में जारी है। 


बताया जाता है कि दो की संख्या में बाइक सवार ने पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिर पीड़िता को सड़क के किनारे फेंक मौके से फरार हो गया। पीड़िता के होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।