ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

प्यार को पाने के लिए पति को रास्ते से हटाया, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की हत्या

ARRAH: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। मामला भोजपुर के छीनेगांव टोला की है। चार बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने का षडयंत्र रच डाला। पति को न

प्यार को पाने के लिए पति को रास्ते से हटाया, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की हत्या
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

ARRAH: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। मामला भोजपुर के छीनेगांव टोला की है। चार बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने का षडयंत्र रच डाला। पति को नशीली चाय पिलाया जिसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान सत्यदेव बिंद के 35 वर्षीय पुत्र परमात्मा बिंद उर्फ गुड्‌डू बिंद के रुप में हुई है। जो पेशे से राजमिस्त्री थे। 


मृतक की पत्नी ने इस घटना को चोरी का रूप देने की कोशिश की लेकिन मृतक के बच्चों ने अपनी मां की काली करतूत खोल दी। पुलिस ने पत्नी लालसा देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटनास्थल से मोबाइल और नोटों में लपेट रखा गया सिम कार्ड भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल के जरिए महिला अपने प्रेमी से संपर्क में रहती थी। 


महिला के प्रेमी का नाम अजीत यादव है जो कोईलवर के वीरमपुर गांव का रहने वाला है। हालांकि उसके सहयोगी के नाम का खुलासा नहीं हो सका है। इस घटना को लेकर मृतक की मां के बयान पर लालसा देवी और उसके प्रेमी अजीत  यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।वही एक अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया।अब पुलिस महिला के प्रेमी और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


मृतक के भाई रामदूत ने बताया कि पत्नी के साथ भाई अपने कमरे में सोये हुए थे। तभी अचानक भाभी चोर-चोर कहकर शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर वह बाहर निकला तो कोई नहीं दिखा। कुछ ग्रामीण भी पहुंच गये और काफी खोजबीन की गयी लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका। इसके बाद वह भाई के कमरे में गया तो देखा कि वह मृत पड़ा हुआ है।


 इसके बाद इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। जिस वक्त हत्या की गयी उस वक्त महिला ने सोचा कि बच्चे सो रहे हैं लेकिन बच्चे सोए नहीं थे वे उनकी हरकतों को देख रहे थे। उन्होंने पुलिस को सारी घटना के बारे में बताया। महिला ने हत्या का रूप बदलने की पूरी कोशिश की थी लेकिन उसकी एक गलती ने सारे पोल खोलकर रख दिए। अब वह पुलिस की गिरफ्त में हैं। बच्चों की बातें सुनकर गांववाले भी सकते में पड़ गये। बेटी सीमा और बेटे प्रिंस ने बताया कि उनके पिता को मां ने नशीली चाय पिलायी थी जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गयी थी।  


बताया जाता है कि परमात्मा उर्फ गुड्‌डू बिंद की शादी करीब 12 साल पहले सारण जिले के रहने वाली लालसा देवी के साथ हुई थी। लालसा अपने मामा के घर कोईलवर थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव में रहती थी। ननिहाल में रहने के दौरान ही वीरमपुर गांव के रहने वाले अजीत यादव से उसे प्यार हो गया था। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच अक्सरहां किसी ना किसी बात को लेकर लड़ाई हुआ करता था। 


एक बार वह अपने बच्चों को लेकर प्रेमी के घर भाग गयी थी। जिसके बाद परिवार और गांव वालों ने मामले को सुलझाया और फिर वह घर लौंट आई  थी। तब से दोनों ठीक से रह रहे थे। लेकिन इस बार तो प्रेमी को पाने के लिए उसने अपने पति की ही हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वही पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।