ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

खैनी के लिए जीजा से हुआ विवाद : खूब बरसे लाठी-डंडे, साले की गई जान 4 घायल

ARA : बिहार हमेशा से अपने अजीबो- गरीब कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां छोटी- छोटी बातों पर लोग एक दूसरे की जान लेने से भी पीछे नहीं हटते है। इस बीच अब ए

 खैनी के लिए जीजा से हुआ विवाद : खूब बरसे लाठी-डंडे, साले की गई जान 4 घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार हमेशा से अपने अजीबो- गरीब कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां छोटी- छोटी बातों पर लोग एक दूसरे की जान लेने से भी पीछे नहीं हटते  है।  इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले से निकल कर सामने आया है। जहां एक खिल्ली खैनी मांगने को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। जहां चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इनसभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।


दरअसल, भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महादलित टोले में एक खिल्ली खैनी मांगने को लेकर दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर मारपीट भी हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और  चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी साधु मुसहर के पुत्र महेश मुसहर रूप में की गई है। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि, आरा के जगदीशपुर नगर पूरब टोला मोहल्ले में कुछ लोग आपस में बैठे हुए थे उसी दौरान इसी टोला का निवासी श्रीराम ने कुछ लोगों से एक खिल्ली खैनी की मांग कर दी।  जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया ओर देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के तरफ से लाठी-डंडे भी चलाए गए। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए और एक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


आपको बताते चलें कि, महेश अपनी बहन के घर आया था।  उसी दौरान उसके जीजा का खैनी मांगने को लेकर पड़ोस के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष में जम कर लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। मारपीट में महेश समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसके बाद इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई। इधर, घटना के सूचना मिलते थाना प्रभारी विलास पासवान मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना के बाद अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।