ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

घर में सो रहे युवक को बाहर बुलाकर मारी गोली, हालत नाजुक

ARRAH: घर की छत पर सो रहे युवक को बाहर बुलाकर अपराधियों ने गोली मारी है। शनिवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना आरा के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल

घर में सो रहे युवक को बाहर बुलाकर मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: घर की छत पर सो रहे युवक को बाहर बुलाकर अपराधियों ने गोली मारी है। शनिवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना आरा के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। एक आरोपी को घरवालों ने पकड़ा है जिसे पुलिस को सुपुर्द किया गया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गये अपराधी से पूछताछ कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार युवक घर की छत पर सोया हुआ था उसे अपराधियों ने आवाज देकर नीचे आने को कहा था। युवक जैसे ही नीचे आया उसे गोली मार दी गयी। गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर घरवाले बाहर निकले तो देखा कि सत्येंद्र गिरा हुआ है। घरवालों ने इस दौरान दौड़कर एक अपराधी को पकड़ लिया जबकि दो मौके से भागने में सफल रहा। आनन फानन में घायल युवक को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। 


घायल युवक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव के रहने वाले 30 वर्षीय सत्येंद्र नट के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को घरवालों ने पकड़े गये एक आरोपी को सौंप दिया। फिलहाल पकड़े गये अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि घायल सत्येंद्र ने किसी तरह के विवाद से इनकार किया है। उसने कहा कि उसे भी नहीं मालूम की उसे क्यों गोली मारी गयी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पकड़े गये आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

टैग्स