ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : फ्री में मटन नहीं देने पर दुकानदार की हत्या, नशे में धुत व्यक्ति ने पीट-पीटकर मार डाला

BHOJPUR : बिहार के भोजपुर जिले में फ्री में मटन नहीं देना एक दुकानदार को महंगा पड़ गया. शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. इस घटना के बाद से मौके पर अफरा-

बिहार : फ्री में मटन नहीं देने पर दुकानदार की हत्या, नशे में धुत व्यक्ति ने पीट-पीटकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

BHOJPUR : बिहार के भोजपुर जिले में फ्री में मटन नहीं देना एक दुकानदार को महंगा पड़ गया. शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. इस घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. 


मामला जिले के साहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव का है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एकवारी गांव के रहने वाले अयोध्या साह गांव के बाहर स्थित बाजार पर मीट-मछली की दुकान चलाते थे. रोज की तरह वो अपनी दुकान पर मीट-मछली बेच रहे थे. उसी समय उनके गांव का ही रहने वाला पुर्नवासी चौधरी शराब के नशे में दुकान पर पहुंचा.


पुर्नवासी चौधरी पांच किलो मीट बिना पैसे के मांगने लगा. दुकानदार अयोध्या साह ने फ्री में मटन देने से इनकार कर दिया. इससे गुस्साये पुर्नवासी ने उसे पीटना शुरू कर दिया. इतने से भी जब उसका दिल नहीं भरा तो उसने कुछ और लोगों को बुला लिया. सभी उसे पीटने लगे. इससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया. पीटने के बाद आरोपी उसे सड़क किनारे फेंककर चले गये.


स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी. मौके पर पहुंचकर परिजन जख्मी अयोध्या को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया. लेकिन पटना जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई.


इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स