ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दुल्हन से डांस कराने की डिमांड पर शादी में जमकर हुआ बवाल: मारपीट में कई घायल, लड़की ने फेरे लेने से कर दिया इंकार

ARA: बिहार की एक शादी में बरातियों ने अजीब सा डिमांड कर दिया. बरातियों ने कहा कि दुल्हन को स्टेज पर डांस कराओ. इसके बाद शादी का मंडप युद्ध के स्थल में तब्दील हो गया. लडकी वालों और

दुल्हन से डांस कराने की डिमांड पर शादी में जमकर हुआ बवाल: मारपीट में कई घायल, लड़की ने फेरे लेने से कर दिया इंकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: बिहार की एक शादी में बरातियों ने अजीब सा डिमांड कर दिया. बरातियों ने कहा कि दुल्हन को स्टेज पर डांस कराओ. इसके बाद शादी का मंडप युद्ध के स्थल में तब्दील हो गया. लडकी वालों और बारातियों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें कई महिलाएं समेत दर्जनों लोग घायल हो गए. शादी में हुए इस वाकये से नाराज दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया है, जिसके बाद शादी भी अटक गयी.


ये वाकया बिहार के भोजपुर का है. भोजपुर जिले के बिहिया में देर रात उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी, जब जयमाला के बाद बरातियों ने दुल्हन को नचाने की डिमांड कर दी. इस विवाद में पहले बहस, फिर गाली-गलौज और आखिर में लडकी और लड़के वालों के बीच जमकर मारपीट हुई. शादी में अफरातफरी मच गयी. बरातियों ने लड़की की महिला संबंधियों तक को पीट दिया. इससे नाराज होकर दुल्हन ने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद बाराती और सराती दोनों सकते में आ गये. रात भर दुल्हन को समझाने के बाद भी शादी नहीं हो पायी.


दरअसल आरा के बिहिया नगर के डाकबंगला चौक के पास बक्सर जिले के इटाढ़ीसे बारात आयी थी. रात के करीब 11 बजे बारात लगी और फिर जयमाला  रस्म निभायी गयी. इसके बाद कुछ बारातियों की डिमांड से मामला बिगड़ गया. जयमाला के बाद बाराती पक्ष की ओर से ये डिमांड रख दिया गया कि दुल्हन को स्टेज पर डांस कराया जाये. इसके बाद आपसी विवाद शुरू हुआ और फिर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में कई महिलायें भी घायल हो गयीं.


घटना की खबर मिलते ही बिहिया थाने की पुलिस वहां पहुंची, इसके बाद मारपीट कर रहे लोग शांत हुए. लेकिन पूरे वाकये से नाराज दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया. दोनों पक्षों के बीच पूरी रात समझौते को लेकर बातचीत चलती रही लेकिन दुल्हन नहीं मानी.