ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, शव को नहर में फेंका

ARA : खबर भोजपुर जिले की है, जहां अपराधियों ने एक युवक को अपना निशाना बना लिया और धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना अगिआवं बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव की है। अपराधियों ने हत्

धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, शव को नहर में फेंका
First Bihar
2 मिनट

ARA : खबर भोजपुर जिले की है, जहां अपराधियों ने एक युवक को अपना निशाना बना लिया और धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना अगिआवं बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव की है। अपराधियों ने हत्या कर शव को गांव के बाहर नहर में फेंक दिया। जब ग्रामीणों ने शव को तैरता हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। 




मृतक के सिर, दोनों आंख और ललाट पर गहरा जख्म बना हुआ है। इसको देखने के बाद पुलिस हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने की आशंका जता रही है। वहीं, शव मिलने से गांव के साथ-साथ आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही अगिआवं बाजार थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है।




पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की हत्या की गई है या उसकी मौत हो गई है। मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक़ मृतक की मौत सिर पर धारदार हथियार से हमला करने से हुई है। 

टैग्स